
खेल, फिटनेस और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान
धमतरी। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के सेमिनार हॉल में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और खेल, फिटनेस, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े उनके विचारों से प्रेरणा ली।मोदी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाशक्ति और खेल प्रतिभा को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है,युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “जो खिलाड़ी खेलेगा, वही खिलेगा।खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाने के साथ एक फिट, अनुशासित और मजबूत भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। खेलों को जन-जन तक पहुंचाकर भारत को खेल महाशक्ति बनाने तथा वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए देश को अभी से तैयार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर थे। नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर एवं जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष गीतश्वरी हेमंत साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन डॉ. नवनीत राणा ने की।चंद्राकर ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति प्रेरित किया।कहा कि युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और नई सोच की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार एवं सामाजिक कार्यों में करें,विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।ज्योति भानु चंद्राकर ने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया,और कहा नशामुक्त समाज के निर्माण, शिक्षा, नवाचार तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं गीतश्वरी हेमंत साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी वेंकटेश, आदित्य, श्रेया एवं पंकज ने खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा शिक्षा, खेल और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।


