15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” – ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी


“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”- साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत,जागरूकता सेल्फी अभियान से भी जुड़ने की अपील
धमतरी। प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में 25 अगस्त को धमतरी पुलिस की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस टीमों ने बैंक अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया।कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, डिजिटल अरेस्ट, KYC अपडेट, फर्जी लिंक एवं QR Code, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी एवं निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के प्रति विशेष रूप से सचेत किया गया। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई।अभियान के तहत साइबर जागरूकता स्टैंडी एवं सेल्फी फ्रेम भी लगाए गए।”मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें।” छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुडें। लिंक क्लिक करें cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com या मेरी सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड़ को स्कैन कर ‘सेल्फी लें’ और अपने सोशल मीडिया में शेयर करें।


