
जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस – अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार जारी रहेगी धमतरी पुलिस की कार्यवाही
धमतरी। एसपी के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी तथा मौके पर घेराबंदी कर 4 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।गिरफ्तार आरोपी संतोष साहू, उम्र 32 वर्ष,अरमान मिर्जा,उम्र 29 वर्ष,अनीश अहमद, उम्र 43 वर्ष खेमचंद साहू, उम्र 42 वर्ष,सभी अधारी नवागांव निवासी है।


