
धमतरी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने का भरोसेमंद सहारा बन रही है।त्योहारों के अवसर पर जब घर-परिवार की आवश्यकताएं बढ़ जाती हैं, तब योजना की राशि महिलाओं के लिए अतिरिक्त संबल का काम करती है। धमतरी की शिवानी साहू के लिए भी महतारी वंदन योजना की राशि ऐसी ही खुशियों की सौगात लेकर आई है।शिवानी साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली राशि से उन्हें घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। घरेलू खर्च में सहयोग मिलने से परिवार पर आर्थिक दबाव कम होता है और वे अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाती हैं।उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का भी माध्यम है।रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शिवानी के मन में इस बार विशेष खुशी है,शिवानी के लिए महतारी वंदन की राशि अपनेपन, सम्मान और खुशियों का संदेश लेकर आई है। वे कहती हैं कि “विष्णु भैया ने बहनों का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिवानी को विश्वास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं और परिवारों के जीवन में इसी तरह खुशियों और आत्मनिर्भरता की नई राह खोलती रहेंगी।


