स्वतंत्रता दिवस से पहले डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के लिए कलेक्टर और एसपी ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की,जिसमें अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी। पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. ने परेड की सलामी दी एवं परेड का निरीक्षण किया।रिहर्सल समारोह जिला मुख्यालय स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित की गयी।स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली बच्चों के देशभक्ति/संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका रिहर्सल किया गया। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा।15 अगस्त के पूर्व रात्रि एवं 15 अगस्त के रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।अंतिम रिहर्सल के दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहा जो 15 अगस्त को रहेगा, यानी 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही व्यवस्था रहेगी।


     

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *