“विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” अभियान के तहत जिले में 100 सप्ताह तक निरंतर चलेंगी जनजागरूकता गतिविधियां

युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कलेक्टर श्री मिश्रा

एक सप्ताह का विशेष नशामुक्ति अभियान चलेगा, स्कूल-कॉलेजों से लेकर सामाजिक संस्थाओं की होगी सक्रिय भागीदारी

धमतरी। कलेक्टर ने जिले में नशामुक्ति अभियान के प्रभावी संचालन एवं जनभागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है,यदि हम अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने में सफल होंगे, तो धमतरी को एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त जिला बनाने का लक्ष्य सहज रूप से प्राप्त किया जा सकेगा,इसके लिए सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कहा कि प्रधानमंत्री के “नशामुक्त भारत” के आह्वान के अनुरूप जिले में एक सप्ताह का विशेष नशामुक्ति अभियान संचालित किया जाएगा।इस अभियान के तहत प्रत्येक समाज एवं संस्था अपने स्तर पर सात दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी, बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं कबीर समाज द्वारा मगरलोड एवं बोरई क्षेत्र में किए जा रहे जनजागरूकता कार्यों की सराहना करते हुए अन्य संस्थाओं से भी ऐसे प्रयासों को व्यापक बनाने का आग्रह किया।कहा कि “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” अभियान के अंतर्गत जिले में आगामी 100 सप्ताह तक सतत एवं चरणबद्ध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, युवा एवं महिला समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के समन्वय से नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशामुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और यह अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सके,इस दौरान प्रत्येक रविवार को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सोशल मीडिया, जनसंपर्क माध्यमों एवं स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा स्कूलों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, निबंध, भाषण, रैली, वॉल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, फिजिकल ट्रेनिंग, सेल्फ डिफेंस, मोबाइल एडिक्शन जागरूकता, योग एवं परामर्श सत्र जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *