“धमतरी पुलिस ने की सेवा भावना की मिसाल”- महिला आरक्षक अमृता सेंगर ने मासूम बच्चे के लिए किया 18वां स्वैच्छिक रक्तदान

पुलिस सेवा के साथ मानव सेवा का संकल्प”: धमतरी पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए करते रहे हैं स्वैच्छिक रक्तदान

धमतरी। कल रात्रि लगभग 10 बजे रेडक्रास सोसायटी के शिवा प्रधान द्वारा महिला आरक्षक अमृता सेंगर को एक मासूम बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमृता सेंगर ने बिना किसी विलंब के रक्तदान केंद्र पहुंचकर अपना 18वां स्वैच्छिक रक्तदान किया।अमृता सेंगर पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ मानव सेवा एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहती हैं तथा जरूरतमंद बच्चे के लिए तत्काल रक्तदान हेतु आगे आना उनकी संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव का परिचायक है,जिस पर एसपी ने अमृता सेंगर के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े होकर मानवता की सेवा करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण दायित्व है,इसके पूर्व भी धमतरी पुलिस द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों एवं आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता वाले लोगों के लिए अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया जाता रहा है,पुलिस का यह निरंतर प्रयास “पुलिस सेवा के साथ मानव सेवा” की भावना को सशक्त करता है।रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से धमतरी पुलिस समाज में “रक्तदान – जीवनदान” का संदेश देते हुए आमजन को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने हेतु प्रेरित कर रही है,यह कार्य प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के लिए प्रेरणा का विषय है और समाज के अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *