कलेक्टर के निर्देश पर मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी के तहत बीते दिन ग्राम मड़ईभाठा में शासकीय भूमि पर दीवार एवं तार घेरा कर किए गए पांच अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।कार्रवाई से पूर्व पंचायत द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्णकानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कलेक्टर ने कहा कि “शासकीय भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा, सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वे शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण में सहयोग दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *