नगरी अंचल से पहले एसपी बने माहेश्वर नाग

महज 23 साल की उम्र में सीआईएसएफ में बने थे सब इंस्पेक्टर

हाल ही में पदोन्नति के बाद माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एसपी के रूप में मिली नई जिम्मेदारी

धमतरी। ग्राम नगरी के निवासी माहेश्वर नाग पुलिस विभाग में पदोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) बने हैं।वे नगरी अंचल से इस पद तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी हैं,माहेश्वर नाग बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे,कक्षा पांचवीं में उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैंप में हुआ,इसके बाद छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीएससी तथा विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी कर महज 23 वर्ष की आयु में एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया तथा हैदराबाद और उदयपुर में सेवाएं देने के दौरान वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर चयन हासिल किया,इस दौरान एसडीओपी अंबागढ़ चौकी, सीएसपी दल्लीराजहरा, एसडीओपी भानुप्रतापपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कोंडागांव, कवर्धा, एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर, रायगढ़, सारंगढ़ और बस्तर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं एवं बस्तर में पदस्थापना के दौरान उन्हें पदोन्नति मिली और वर्तमान में वे माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यरत हैं। माहेश्वर नाग के पिता माता तथा उनके बड़े भाई ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।परिवार के साथ-साथ पूरे नगरी अंचल और साहू समाज में खुशी का माहौल है।प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ माहेश्वर नाग की रुचि फुटबॉल खेलने, जिम जाने, गायन और फिल्मों की कहानी लेखन में भी है। यातायात जागरूकता पर बनाई गई उनकी लघु फिल्म को राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *