
मगरलोड तहसील में सामान्य के मुकाबले सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत वर्षा
धमतरी। जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 27 जुलाई को जिले में औसतन 19.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 27 जुलाई तक जिले में कुल 427.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 500.0 मिमी का 85.5 प्रतिशत है।तहसीलवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज धमतरी तहसील में 31.9 मिमी, कुरूद में 11.9 मिमी, मगरलोड में 11.3 मिमी, भखारा में 37.4 मिमी, नगरी में 5.9 मिमी, कुकरेल में 28.0 मिमी तथा बेलरगांव में 7.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई तथा 1 जून से अब तक की संचयी वर्षा के अनुसार कुकरेल तहसील में 483.0 मिमी, मगरलोड में 471.7 मिमी, धमतरी में 459.7 मिमी, भखारा में 454.5 मिमी, कुरूद में 409.1 मिमी, बेलरगांव में 389.6 मिमी तथा नगरी में 324.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।अतः जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप करने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।


