QCI गुणवत्ता मूल्यांकन में धमतरी का गौरव बढ़ा, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक ने प्रदेश में हासिल किया तृतीय स्थान

100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार, सर्वाधिक वार्षिक वेतन पैकेज 5 लाख रुपये

कलेक्टर ने दी बधाई, गुणवत्ता, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में बताया जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

धमतरी। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता के क्षेत्र में जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया- क्यूसीआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के व्यापक गुणवत्ता मूल्यांकन में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है,जो संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अधोसंरचना, रोजगार एवं नियोजन, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग, संस्थागत प्रबंधन तथा समग्र गुणवत्ता मानकों सहित विभिन्न पहलुओं का विस्तृत परीक्षण किया गया,इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान ने प्रदेश के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित किया।कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य, प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि,यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है,यह सफलता गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, नवाचार तथा सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है,जिला प्रशासन तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सक्षम, रोजगारोन्मुख एवं नवाचार आधारित बनाने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।हमें विश्वास है कि संस्थान भविष्य में प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।वहीं संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2026 के 120 उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से सभी 100 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में रोजगार सुनिश्चित हुआ है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योगों से बेहतर समन्वय का प्रमाण है। चयनित विद्यार्थियों को न्यूनतम 1.80 लाख रुपये,तथा अधिकतम 5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त हुआ है,भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी ने पिछले वर्षों में आधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास, डिजिटल शिक्षण संसाधनों के विस्तार, कौशल आधारित प्रशिक्षण, उद्योगों के साथ समन्वय तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं रोजगार क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया है,इसी का परिणाम है कि संस्थान गुणवत्ता के विभिन्न मानकों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *