

धमतरी। जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 10 जुलाई की स्थिति में जिले में औसतन 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है,वहीं 1 जून से अब तक 234.6 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की अवधि की औसत वर्षा 290.7 मिमी का 80.7 प्रतिशत है।तहसीलवार वर्षा आंकड़ों के अनुसार मगरलोड तहसील में अब तक 283.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 98.2 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है वहीं कुकरेल में 252.0 बेलरगांव में 229.4 मिमी,नगरी में 250.4 मिमी, कुरूद में 230.2 मिमी तथा धमतरी में 240.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है तथा भखारा तहसील में अब तक 156.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य वर्षा का 55.5 प्रतिशत है,जिला प्रशासन द्वारा मानसून की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं एवं किसानों से भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों का संचालन करने की अपील की गई है।


