नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में शिक्षण सामग्री वितरित, परिसर में हुआ वृक्षारोपण

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह का आयोजन कर नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक लगाकर एवं खीर-पूड़ी खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिता यादव ने छात्राओं को स्कूल ड्रेस, मोजा-जूते, कॉपी, पेन, पाठ्यपुस्तकें, पेंसिल, ड्रॉइंग कॉपी तथा स्लेट का वितरण किया तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग मनीषा पाण्डे ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया,साथ ही पालकों से भी आग्रह किया कि वे नियमित रूप से विद्यालय आकर बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते रहे।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर संस्था परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, जामुन, कटहल एवं विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *