
धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत बीते 5 जुलाई को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी,जिसके परीक्षा परिणाम का अवलोकन आदिवासी विकास विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया तथा जिला कार्यालय धमतरी की वेबसाईट dhamtari.gov.in पर अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन कर परीक्षा परिणाम के संबंध में 9 जुलाई तक आदिवासी विकास विभाग में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है,निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति एवं डाक से प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।


