धमतरी में ‘पहल’ योजना का शानदार आगाज़

युवाओं को मिलेगी निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग,’युवा’ पुस्तक का अधिकारियों ने किया विमोचन
धमतरी। जिला प्रशासन धमतरी ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “पहल” कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया है।इस अवसर पर युवाओं के मार्गदर्शन के लिए ‘युवा’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कलेक्टर ने इसे युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए एक दूरदर्शी और सार्थक कदम बताया,कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन होनहार युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना है, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते।कलेक्टर ने बढ़ते कॉम्पिटिशन के इस दौर में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, कड़े अनुशासन और सही मार्गदर्शन को सबसे जरूरी चाबी बताया और छात्र-छात्राओं से पूरी लगन के साथ मेहनत करने की अपील की।युवा’ प्रोजेक्ट की खासियतें और व्यवस्थाएं
प्रशासन की इस मुहीम के अंतर्गत केवल कोचिंग ही नहीं, बल्कि छात्रों की पूरी तैयारी को व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए ‘युवा’ प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही तैयारी के स्तर को जांचने के लिए नियमित टेस्ट सीरीज आयोजित होगी और छात्रों के प्रदर्शन की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि उनकी कमियों को सुधारा जा सके,इस अनूठी ‘पहल’ से धमतरी के सैकड़ों युवाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, जिससे उनके सरकारी सेवा में जाने के सपनों को एक नई और मजबूत उड़ान मिल सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *