स्वस्थ आयु के लिए योग

21 जून को हरदिहा साहू समाज भवन में होगा जिला स्तरीय योग दिवस आयोजन

धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में प्रातः 6:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे,इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।अवसर पर प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।अतः जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *