
धमतरी। लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके लिए ऐसे युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार की आवश्यकता हो, वे आगामी 20 जून तक लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे-पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी तथा प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्थानीय स्तर पर ईपीएफ एवं ईएसआई सुविधा के साथ सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार भी प्रदाय किया जाएगा।इसके पहले कलेक्टर के मार्गदर्शन में 9 जून को भी प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था। इसमें प्लेसमेंट कंपनी ’’बॉम्बे इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड द्वारा महाविद्यालय के प्रशिक्षित 12 हितग्राहियों का चयन किया गया, जिनकी तैनाती कंपनी द्वारा रायपुर लोकेशर पर की जाएगी।


