
धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत आमापारा वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 में सहायिका भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे,जिसका चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर अनंतिम योग्यता सूची जारी कर चस्पा किया गया है, जिसके लिए 15 जून तक दावा-आपत्ति ई-भर्ती पोर्टल URL-https://aww.e-bharti.in पर ऑनलाईन प्रस्तुत किया जा सकता है।इसके संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है एवं अंतिम तिथि के बाद मिले दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।


