यातायात सुविधा और नागरिक मनोरंजन को मिलेगा नया आयाम, कलेक्टर ने लिया जायजा

फोरलेन सड़क एवं चौपाटी कार्यों का निरीक्षण

धमतरी। जिले में आधुनिक एवं सुरक्षित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में पहल करते हुए कलेक्टर ने शहर की प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं तथा कांटा तालाब परिसर में विकसित किए जा रहे चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी प्रारंभिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबाई की फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।इस परियोजना के अंतर्गत सड़क किनारे आवश्यक पेड़ों की कटिंग का कार्य शुरू हो चुका है तथा निर्माण कार्य जून माह के अंतिम सप्ताह से तीव्र गति से प्रारंभ होने की संभावना है।इसी प्रकार सिहावा चौक से कुल्यारी तक सड़क को फोरलेन के रूप में उन्नत किए जाने पर भी कलेक्टर ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी, आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित हो सकेगा।सड़क के दोनों तरफ़ पाथ वे होंगे।वहीं भविष्य में पेयजल की पाइप लाइन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था की जाएगी।तथा  कांटा तालाब परिसर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे चौपाटी स्थल का भी अवलोकन किया। कहा कि यह परियोजना नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मनोरंजन एवं सार्वजनिक अवकाश स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी,निरीक्षण के दौरान चौपाटी तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक सड़क मार्ग एवं प्रवेश द्वार निर्माण के संबंध में निजी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सकारात्मक बातचीत स्थापित कर सहमति बनाने के निर्देश दिए।कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास के ऐसे कार्य न केवल नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि धमतरी को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं भविष्य उन्मुख शहर के रूप में विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *