जिला चिकित्सालय धमतरी में सभी प्रयोगशाला जांचें नियमित रूप से संचालित

धमतरी। जिला चिकित्सालय धमतरी में लगभग 12 प्रकार की जांचें प्रयोगशाला में हो रही।जानकारी के अनुसार संबंधित जांचों के लिए आवश्यक रिएजेंट (Reagent) की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला चिकित्सालय धमतरी द्वारा पूर्व में ही राज्य कार्यालय को मांग पत्र प्रेषित किया गया था,जिसके अनुरूप रिएजेंट प्राप्त होने के पश्चात संबंधित जांचों का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया गया था।
वर्तमान में राज्य शासन द्वारा अटल आरोग्य लैब योजना का संचालन HLL Lifecare Limited के माध्यम से किया जा रहा है।इस योजना के अंतर्गत हार्मोनल जांच, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 सहित अन्य सभी आवश्यक प्रयोगशाला जांचें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं,इन जांचों का लाभ जिला चिकित्सालय धमतरी में उपचार हेतु आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *