आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना

विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग (कन्या) में प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक

धमतरी। आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग (कन्या) में रिक्त 76 सीटों में प्रवेश लेने हेतु अनुसुचित क्षेत्र में निवासरत अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों से आगामी 15 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश स्नातक के प्रथम वर्ष में केवल गणित व वाणिज्य संकाय में ही होगा,छात्राओं का विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र में अस्थायी प्रवेश की प्रक्रिया की जायेगी। इसके बाद दुर्ग जिले के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश की ऑनलाईन प्रक्रिया हेतु प्रशासकीय अधिकारी, विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग द्वारा मार्गदर्शित किया जायेगा,इसके लिए आवेदक द्वारा सर्वप्रथम छात्रावास में रहने की व्यवस्था हेतु सम्पर्क कर जानकारी लेने के बाद ही दुर्ग के महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया हेतु आवेदन जमा करना अनिवार्य है,इस संबंध में विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण (कन्या) केन्द्र, दुर्ग के दूरभाष नम्बर 07882-212088 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मेरिट अंक के आधार पर ही प्रवेश निर्धारित है तथा पूर्ण स्वस्थ छात्राएं ही आवेदन कर सकतीं हैं।छात्राओं का निवास प्रमाण पत्र अनुसूचित क्षेत्र का होना अनिवार्य है,साथ ही छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12 वीं की परीक्षा गणित अथवा वाणिज्य संकाय से उत्तीण करना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों से स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बी.एड की पढ़ाई के पश्चात् वे छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देने के लिए सहमत हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *