उत्तरदायित्व,दो दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का आयोजन

धमतरी। जिले के निजी विद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ, धमतरी द्वारा दो दिवसीय टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 1 एवं 2 जून को मिलेनियम स्कूल धमतरी में किया गया है।इस दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला उत्तरदायित्व विषय दिया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे व्यवहारिक जिम्मेदार एवं सामाजों उपयोगी बनाना है। शिक्षकों को सशक्त बनाना, शिक्षण कौशल में वृद्धि करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, संवाद क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाना, सकारात्मक अनुशासन को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम के पहले दिन 1 जून को पंजीयन एवं स्वागत के बाद सर्वप्रथम एसपी ने कहा कि आधारभूत शिक्षा बच्चों से शुरूआत होनी चाहिए,बच्चों में संस्कार जरूरी है। अधिकारों को सभी जानते हैं लेकिन कर्तव्य भूल जाते हैं।अतःपुस्तकीय ज्ञान के साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी जरूरी है,तत्पश्चात सोमन साहू ने आदर्श शिक्षक बनने, पाठ योजना के महत्व एवं शिक्षण को रोचक बनाने के विषय पर मार्गदर्शन दिया, इसके पश्चात दिल्ली से आए आलोक प्रताप सिंह ने वैज्ञानिक सोच विकसित करने, एनसीएफ एवं नई शिक्षा नीति आधारित शिक्षण पद्धति तथा शिक्षक-छात्र संबंध, आत्मविश्वास और शिष्टाचार जैसे विषयों पर प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया।अंतिम सत्र में मानशा मुंजवानी पठन कौशल, फॉनिक्स, सार्वजनिक भाषण एवं संचार कौशल पर प्रशिक्षण दिया।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *