
धमतरी। ग्राम उमरगांव के बूथ क्रमांक 185 में प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की 134वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी एवं भाजपा मंडल के महामंत्री मोनू साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर बूथ के संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। इसके पश्चात शक्ति केंद्र एवं बूथ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम उमरगांव में एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग से रखी गई।


