सभापति ने सोरिद वार्ड में नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

धमतरी।  नगर पालिक निगम की सभापति कौशिल्या देवांगन ने सोरिद वार्ड में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान देवांगन ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।कहा कि वार्डवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।अतः नाली निर्माण पूर्ण होने से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम का दायित्व है।वहीं वार्ड के नागरिकों ने भी क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभापति का आभार जताया तथा सभापति ने उपस्थित लोगों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *