
तीन दिन से घर से भटकी हुई महिला को परिजनों को किया सुपुर्द
धमतरी। थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम अमेठी क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए मिली।पूछताछ में महिला ने अपना नाम दशोदा बाई नेताम, पति खिलावन नेताम, निवासी ग्राम टेकापाल, जिला बालोद बताया। महिला की मानसिक स्थिति अस्वस्थ प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा धैर्यपूर्वक एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ जानकारी एकत्र की गई।वहीं पूछताछ में पता चला कि महिला लगभग तीन दिनों से अपने घर से निकलकर भटक रही थी,काफी पूछताछ एवं समझाइश के बाद महिला द्वारा अपने भाई हेम कुमार नेताम के पलारी में निवासरत होने की जानकारी दी गई,जिस पर पुलिस ने तत्काल उनसे संपर्क स्थापित कर परिजनों को सूचना दी,जिसकी सूचना प्राप्त होने पर महिला के भाई हेम कुमार नेताम एवं उनके भतीजे थाना पहुंचे,तथा पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।


