
जिले के युवाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार
धमतरी। जिले के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जिला प्रशासन और आमधाने प्राइवेट लिमिटेड (Aamdhane Private Limited ) के मध्य एमओयू (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए गए।एमओयू के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, डिप्लोमा धारकों तथा ब्लू-कॉलर एवं ग्रे-कॉलर श्रमिकों को देश के विभिन्न राज्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल एवं ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल तथा टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में रोजगार संभावनाओं का विस्तार किया जाएगा।तथा
रोजगार शिविरों, काउंसलिंग सत्रों एवं जॉब ड्राइव के आयोजन हेतु आवश्यक स्थल एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), डिप्लोमा कॉलेजों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के माध्यम से पात्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समन्वय स्थापित किया जाएगा,व ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा।वहीं, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पंजीयन शिविरों का आयोजन, अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग एवं कौशल आधारित चयन, सत्यापित नियोजकों से रोजगार उपलब्ध कराना तथा चयनित युवाओं को प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।कंपनी द्वारा सभी नियुक्तियां वैध, सुरक्षित एवं श्रम कानूनों के अनुरूप हों। साथ ही नियुक्त युवाओं के लिए पोस्ट-प्लेसमेंट सहायता एवं शिकायत निवारण तंत्र भी विकसित किया जाएगा।यह समझौता पूर्णतः गैर-व्यावसायिक आधार पर किया गया है। रोजगार प्रक्रिया के किसी भी चरण में अभ्यर्थियों से कोई शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन और कंपनी के मध्य किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन भी नहीं होगा।कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार अवसरों से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। कहा कि यह पहल न केवल युवाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि उनके कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगी।यह धमतरी से देशभर तक रोजगार का सेतु का कार्य करेगा एमओयू।


