
धमतरी बनेगा उद्योग, पर्यटन और निवेश का उभरता केंद्र
5 हजार करोड़ निवेश और 6 हजार रोजगार अवसरों की संभावनाओं से जुड़ेगा धमतरी
धमतरी। सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ “धमतरी ड्रीम कॉरिडोर” की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री वीडियो का विमोचन किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि धमतरी ड्रीम कॉरिडोर प्रदेश के विकास विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है,यह परियोजना उद्योग, पर्यटन, कृषि आधारित गतिविधियों और युवाओं के रोजगार को नई दिशा देगी और धमतरी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।धमतरी ड्रीम कॉरिडोर केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जिले के उज्ज्वल भविष्य की व्यापक विकास परिकल्पना है, जो आने वाले वर्षों में धमतरी को प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।ड्रीम कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत जिले में इंडस्ट्रियल साइट, औद्योगिक क्लस्टर एवं आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं,वर्तमान में पशुपति फीड, गणेश गुलाल, फायर वर्क उद्योग, खादी उद्योग, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, फूड पार्क, वनोपज मार्केट, होलसेल मार्केट, सब्जी मार्केट, बीपीओ सेंटर, को-वर्किंग स्पेस एवं स्किल सेंटर जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुके हैं।साथ ही हाला इलेक्ट्रिक व्हीकल इकाई, हॉकिंस प्रेशर कुकर इकाई एवं टेक्सटाइल इकाई की स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है एवं परियोजना में हरित विकास को प्राथमिकता देते हुए सौर ऊर्जा, बायोगैस प्लांट एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।इस परियोजना के माध्यम से जिले के पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है,वहीं कलेक्टर ने बताया कि“ड्रीम कॉरिडोर परियोजना जिले की संभावनाओं को नई पहचान देने वाली पहल है। जिला प्रशासन निवेश, अधोसंरचना विकास, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को एकीकृत दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहा है। यह परियोजना रोजगार सृजन के साथ-साथ जिले की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।

