छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का मुख्यमंत्री निवास घेराव,

पुलिस से हुई झूमाझटकी

धमतरी। छत्तीसगढ़ NSUI द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित विभिन्न छात्र एवं युवा मुद्दों को लेकर रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव आयोजित किया गया।जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।वहीं जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी से भी हजारों छात्र आंदोलन में शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हुई। इसके बावजूद NSUI कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं AICC सचिव ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया की अनदेखी से परेशान है। सरकार छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *