सुशासन तिहार को लेकर एसपी धमतरी की समीक्षा बैठक- अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसंपर्क पर विशेष जोर

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार” के प्रभावी एवं सफल संचालन को लेकर एसपी द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा राजपत्रित अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष पुलिस स्टॉल स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।वहीं सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता, गंभीरता एवं तत्परता के साथ निराकरण किया जाए। बैठक में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, जनसंपर्क बढ़ाने एवं थाना-चौकी स्तर पर प्राप्त समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।कहा कि पुलिस विभाग की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा, विश्वास एवं सकारात्मक वातावरण कायम रखना भी है।अतः सभी अधिकारियों को इस के दौरान संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *