
मोटरसाइकिल एक्सीडेंट एवं शेष पैसों के लेन-देन की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद
प्रकरण में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
धमतरी। प्रार्थी संतोष निर्मलकर,निवासी भखारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 6 मई की रात्रि लगभग 9 बजे महावीर चौक भखारा में उसके पिता अन्नु निर्मलकर के साथ शिवम साहू, चिरंजीवी दीवान एवं राहुल कंवर द्वारा पुराने लेन-देन एवं एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद किया गया।इस दौरान आरोपीगण द्वारा गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए शिवम साहू ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाने पर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिसकी सूचना पर थाना भखारा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए एवं विवेचना के दौरान आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू,उम्र 30 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया,जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

