प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

धमतरी। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।तथा किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो आदिवासी विकास विभाग में सुबह 10 से 5.30 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा एवं साथ में फोटोयुक्त मूल आईडी कार्ड-जैसे आधार कार्ड,परिचय पत्र इत्यादि लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *