समर कैंप की तैयारियों को लेकर 8 मई को बैठक

धमतरी। जिले में आयोजित होने वाले समर कैंप के सफल संचालन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी के तहत जुड़े समस्त कोच एवं प्रशिक्षकों की एक 8 मई को कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित की जाएगी, जिसमें कैंप के संचालन, व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों एवं विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रशिक्षकों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।अतःसभी संबंधित कोच एवं प्रशिक्षकों से निर्धारित तिथि पर समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *