सुशासन तिहार के तहत कुकरेल में समाधान शिविर आयोजित,

शिविर में कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, 250 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण

धमतरी। 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान जारी है।इसी तहत ग्राम पंचायत कुकरेल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस शिविर में कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 306 मांग एवं 8 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 266 आवेदनों मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।साथ ही कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी नगरी नोडल अधिकारी,जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, पंचायत एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से बातचीत किया।वहीं विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। विशेष रूप से राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण हो,जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *