
धमतरी। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में संचालित योजनाओं के अंतर्गत कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ठेनही में 8 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा।जिसमें योजना के तहत विभिन्न व्यवसाय के लिए शिविर में ऋण लेने वाले इच्छुक 18 से 45 वर्ष तक की आयु के आवेदकों को आवेदन पत्र तैयार करने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक की दो-दो फोटोकॉपी एवं 2 पासपोर्ट साईज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है।इसके अंतर्गत न्यूनतम एक लाख रूपये से, 20 लाख रूपये अधिकतम तक लागत की परियोजनाएं बैंकों के माध्यम से स्वीकार होती हैं।जिसमें ग्रामीण क्षेत्र 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के लिए स्वीकृत परियोजना लागत राशि का 25 प्रतिशत का अनुदान के रूप में लाभ दिया जाता है।

