
कक्षा 12वीं बोर्ड में 95.20% अंक के साथ जिला प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त
धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कंडेल की छात्रा कु. निधि साहू ने गणित विषय लेकर 95.20% अंक प्राप्त कर जिला की प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान हासिल किया है।इस उपलब्धि से अपने विद्यालय, ग्राम, परिवार, धमतरी जिला एवं पूरे साहू समाज का गौरव बढ़ाया है।इससे पूर्व भी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 96.6% अंक प्राप्त कर जिला के टॉप 10 में स्थान बनाया था।निधि की इस शानदार सफलता पर परिवार, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, सामाजिक जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।निधि को अध्ययन के साथ-साथ संगीत में भी विशेष रुचि है, जो उनके व्यक्तित्व को और अधिक बहुमुखी बनाता है।

