गंगरेल जलाशय में बोटिंग सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट

बिना लाइफ जैकेट बोटिंग नहीं, कलेक्टर के सख्त निर्देश

धमतरी। गंगरेल जलाशय स्थित दोनों प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।इस दौरान उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों जैसे लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट एवं बोट की तकनीकी स्थिति की बारीकी से जांच की गई।एवं बोट संचालकों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए।हाल ही में मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है। इसी क्रम में जिले के सभी बोटिंग स्थलों पर सुरक्षा मानकों की निरंतर जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।कलेक्टर ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।अतः निर्देश दिए कि बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक को बोटिंग की अनुमति न दी जाए। साथ ही बोट की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही बोटिंग संचालित की जाए।वहीं पर्यटकों से भी अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें, प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *