भटगांव के गौठान चौक में पानी प्याऊ का शुभारंभ

धमतरी। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ग्राम भटगांव के गौठान चौक स्थित शासकीय अस्पताल के पास पानी प्याऊ का शुभारंभ किया गया।इस पहल का शुभारंभ गांव के बैगा के हाथों विधिवत रूप से किया गया, जिससे कार्यक्रम को पारंपरिक और सामाजिक महत्व भी मिला।एवं गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, मरीजों एवं उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।इस कार्य को सफल बनाने में प्रमुख रूप से घरमा साहू, लोमेश देवांगन, कल्याण साहू, एवं जितेन्द्र,गजेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *