
धमतरी। विद्या कुंज किड्स, धमतरी में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा पांचवी का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।इस वर्ष हिमांशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।उमन फातिमा ने 98.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान,दिव्यांश बंगानी ने 97% अंक के साथ तृतीय स्थान,मीनल ने 96% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान,एवं आदि लालवानी ने 94% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया है।विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।वहीं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।

