
धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।कहा कि भगवान परशुराम जी सनातन धर्म के अद्वितीय प्रतीक, धर्मरक्षक एवं न्याय के प्रखर योद्धा हैं।उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सत्य के प्रति अडिग रहने और समाजहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।अक्षय तृतीया का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि समृद्धि, शुभारंभ और अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो हर घर में सुख, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।यह दिन हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का संदेश देता है।इस अवसर हमें सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी विकास की नई इबारत लिखी जाती है और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है।अक्षय तृतीया का शुभ आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए।


