
धमतरी। ग्राम पंचायत सेमरा में अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए पुनः चुनाव में सरपंच कविता ध्रुव सभी आरोपों को निराधार साबित करते हुए एक बार फिर अपनी कुर्सी बचा ली।बताया जा रहा है कि 20 वार्डों वाली इस पंचायत में 17 वार्ड पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा नियमानुसार पुनः मतदान कराने के निर्देश दिए गए।चुनाव से पहले गांव में पंचों और सरपंच के बीच समन्वय बनाने के लिए बैठक भी आयोजित की गई, लेकिन किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई और 18 अप्रैल को विधिवत चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।सभी पंचों ने अपने-अपने मत का उपयोग किया। मतदान के बाद हुए मतगणना में सरपंच के पक्ष में 6 वोट पड़े, जबकि एक मत निरस्त हो गया।पंचायत राज नियमों के अनुसार एक-तिहाई मत प्राप्त होने पर सरपंच को पद पर बने रहने का अधिकार होता है। इसी आधार पर सरपंच ने जीत दर्ज की।


