
तीनों आरोपियों से कुल 12.20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त – आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
धमतरी। जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में वैधानिक कार्यवाही की गई।पहली कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन पारा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के पास मनीष कोर्राम, उम्र 22 वर्ष को आम सार्वजनिक स्थान पर गांजा जैसे मादक पदार्थ का सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।दूसरी कार्यवाही थाना मगरलोड पुलिस मुखबिर की सूचना पर ग्राम जामली के पास विजयपुर–जामली कच्चे रास्ते पर जांच के दौरान मोटर सायकल पर रखे सफेद जरीकेन में 9 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब पाई गई।लोमन साहू,उम्र 39 वर्ष तथा गंगाधर नेताम,उम्र 26 वर्ष, द्वारा शराब बिक्री हेतु परिवहन करना स्वीकार किया गया।जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।तीसरी कार्यवाही ग्राम नयापारा कुकरेल में आरोपी द्वारा अपने घर के पास अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना केरेगांव पुलिस द्वारा दबिश दी गई।जिस पर आरोपी पुरूषोत्तम निषाद,उम्र46 वर्ष, के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।


