प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत शिविर का आयोजन


धमतरी। पी.एम.अजय योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण राशि एक लाख रूपये, जिसमें अनुदान राशि 50 प्रतिशत  है।इस योजना में विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण लेने के इच्छुक 18 से 50 वर्ष तक की आयु के आवेदकों का आवेदन पत्र तैयार करने 10 से 25 फरवरी तक अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में शिविर आयोजित किया जाएगा।जैसे ग्राम पंचायत दुधवारा में 10 फरवरी, कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोड़ापार में 13 फरवरी,दोनर में 18 फरवरी और रावनगुड़ा में 25 फरवरी को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह सभी शिविर दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *