
निवेशकों को मिलेगा अनुकूल वातावरण, उद्योग स्थापना में प्रशासन देगा पूरा सहयोग: कलेक्टर श्री मिश्रा
धमतरी। जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस दौरान कलेक्टर द्वारा शासन की नवीन औद्योगिक विकास नीति के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।बताया कि इस नीति के अंतर्गत उद्योगों को पूंजी निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट, विद्युत शुल्क में सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं गैर-वित्तीय सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापना में सहूलियत प्राप्त होगी।कहा कि सेवा क्षेत्र को पहली बार सम्मिलित किया गया है, जिससे न केवल औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएँ भी विकसित होंगी।अतः निवेशकों को अधिकतम लाभ उठाने एवं जिले में उद्योग स्थापना के लिए आगे आने का आह्वान किया।वहीं निवेशकों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई से संबंधित विभिन्न समस्याओं, आवश्यक सुविधाओं एवं अनुमोदनों को लेकर सुझाव एवं मांगें रखी गईं।जिसे कलेक्टर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


