

बस से 35 किलो 783 ग्राम कीमती 17,89,150/-रूपये की गांजा जब्त-उड़ीसा से रायपुर जा रही बस में दो अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार
धमतरी। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी एवं सघन चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बोराई क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट बोराई में रात्रि लगभग 12.30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान यात्री बस “नरेश” क्रमांक CG-07-E-4433, जो कोरापुट से रायपुर जा रही थी, को चेक किया गया।बस में लोवर बर्थ बैठी दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाई गई।संदेह होने पर दोनों महिलाओं रेखा रानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 24, बाजीगर बस्ती, फरीदकोट तथा कोमल चौधरी,उम्र 29 वर्ष, निवासी दतिया,को बस से उतारकर गवाहों की उपस्थिति में उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीन सूटकेस में कुल 8 बंडलों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए,न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


