
धमतरी। सिंधी प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 3 फरवरी को हुआ। सात दिवसीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता की शुरुआत 27 जनवरी को हुई थी, जिसमें समाज की कुल 10 टीमों ने भाग लिया।आयोजन समिति द्वारा सभी टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया था।पहला सेमीफाइनल 2 फरवरी की रात 9 बजे सिंध सुपर जाइंट्स और सिंध चैलेंजर के बीच खेला गया, जिसमें सिंध सुपर जाइंट्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल सिंधी ब्लास्टर और सिंध रेबल स्टार के बीच हुआ, जिसमें सिंध रेबल स्टार ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।3 फरवरी को फाइनल मुकाबले में सिंध रेबल स्टार ने टॉस जीतकर पहले सिंध सुपर जाइंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसमें 15 छक्के और 1 चौका जड़ा। निर्धारित 12 ओवर में सिंध सुपर जाइंट्स ने 8 विकेट खोकर 144 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंध रेबल स्टार की टीम 12 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 95 रन ही बना सकी।इस तरह फाइनल मुकाबले में सिंध सुपर जाइंट्स ने 49 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद एवं विजेता कप प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम इदनानी को दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज का खिताब यश लालवानी को दिया गया। उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद एवं रनरअप शील्ड प्रदान की गई।और अंत में आयोजक समिति ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


