कर्णेश्वर धाम के मेले में शामिल हुईं रंजना साहू

लिया देव विग्रहों का आशीर्वाद

धमतरी। नगरी स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र कर्णेश्वर धाम में आयोजित पांच दिवसीय भव्य मेले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।तथा आंगा देवता सहित विभिन्न देव विग्रहों का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला अपनी विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उड़ीसा से भी अनेक देवी-देवताओं के देव विग्रहों का आगमन होता है, जिससे यहां की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ जाती है। 11वीं सदी के ऐतिहासिक कर्णेश्वर मंदिर की प्राचीन विरासत, लोक आस्था और परंपराओं का अद्भुत संगम मेले में देखने को मिलता है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।साहू ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है, ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने, हमारी लोक परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान इन देवस्थलों और मेलों से ही सुदृढ़ होती है,हम सभी का दायित्व है कि इन परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *