मेधावी बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान,

कलेक्टर ने किया सम्मान

धमतरी। रजत जयंती के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय “मेधावी बेटियां सम्मान कार्यक्रम” के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम तीन-तीन छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कलेक्टर सराहना करते हुए कहा कि शासकीय विद्यालयों की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।कहा कि “बेटियों की शिक्षा में निवेश समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है,” तथा जिला प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता, समान अवसर और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।तथा छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और सतत अध्ययन पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *