संभागीय कार्यालय में रजत जयंती उत्सव मनाया गया

धमतरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के पर 2 फरवरी को संभागीय कार्यालय में रजत जयंती पर्व मनाया गया।आयोजन के मुख्य अतिथि अनिल प्रसाद सोनी कार्यपालन अभियंता थे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में कालीदास सिन्हा ने कहा कि विद्युत सेवा में गुणात्मक सुधार हुआ है, लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो गई है।तथा ग्राम पंचायत रांवा के सरपंच नारदराम साहू,पीपरछेड़ी के सरपंच निमेश साहू ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा सेना करती है और देश के भीतर निरंतर विद्युत आपूर्ति करने का महत्वपूर्ण कार्य विद्युत विभाग कर रहा है, चाहे गर्मी हो, तेज बारिश हो या आंधी तूफ़ान हो, कड़ाके की ठंड हो विद्युत कर्मी 24 घंटे 365 दिन सतत विद्युत सेवा देने के लिए हरदम तैनात रहते हैं, इनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।कहा कि मोबाइल में मोर बिजली एप में सभी समस्याओं का समाधान है।आयोजन में बीपीएल, घरेलू, कृषि पंप कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री सूर्य का मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन लेने वाले पांच-पांच उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *