देशसेवा की ओर मजबूत कदम,अर्धसैनिक बलों में चयनित 13 नवयुवकों से एसपी ने की मुलाकात

चयनित जवानों को एसपी ने दी बधाई, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

धमतरी। हाल ही में जिला एवं आसपास क्षेत्र के 13 नवयुवकों का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में होने पर एसपी द्वारा मुलाकात कर सभी चयनित जवानों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।और कहा कि वे अपने प्रशिक्षण काल में पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं धैर्य बनाए रखें।नशे एवं किसी भी प्रकार की बुरी संगत से पूर्णतः दूर रहकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ़ रखें।देश की सेवा करते समय संविधान, कानून एवं मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें।तथा अपनी कार्यशैली से अपने माता-पिता, जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें।अर्धसैनिक बलों में चयन होना कठोर परिश्रम, आत्मसंयम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है और आने वाले समय में यही युवा अन्य नवयुवकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

चयनित नवयुवकों
समीर गिरी -असम राइफल, मुजगहन (धमतरी)निरंजन सिंह साहु – एसएसबी, बागतराई (बालोद)
शेखर ध्रुव – बीएसएफ, मुजगहन (धमतरी)
सोमप्रकाश ध्रुव- बीएसएफ,मुजगहन (धमतरी)हिमांचल माला – बीएसएफ, पुरुर (बालोद)
त्रिलोकीनाथ तारम- सीआरपीएफ,भेजा मैदानी (बालोद)
उत्तम यादव – सीआरपीएफ, शंकरदाह (धमतरी)
डेकेश साहु – सीआरपीएफ, कलारतराई (धमतरी)
टिकेश्वर साहु – सीआईएसएफ, कर्माचौक (धमतरी)
पंकज बंजारे – सीआईएसएफ, हरफतरई (धमतरी)
दीपेश साहु – सीआईएसएफ, शंकरदाह (धमतरी)
राहुल साहु – सीआईएसएफ, मुजगहन (धमतरी)
खिलेश कुर्रे – बीएसएफ, कोडेबोड़ (धमतरी)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *