
धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने सोरिद नगर डीपो पारा रोड पर दबिश देकर जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भोला साहू के घर के पास बने चबूतरे पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में पुरुषोत्तम महावर, उमेश देवांगन, भोलाराम साहू, कमलेश गोयल, मनीष उर्फ मनोज राठी, गोपाल उर्फ छोटू साहू और संतोष शर्मा शामिल हैं।पुलिस ने जुआ फड़ से 2 लाख 350 रुपये तथा आरोपियों के पास से 1 लाख 9 हजार रुपये बरामद किए।सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

